सी.पी.डब्ल्यू.डी. मुंबई के स्वतंत्रता दिवस समारोह में जी.के.के. स्कूल के छात्रों का देशभक्ति नृत्य सभी का दिल जीत लीया

स्वतंत्रता दिवस समारोह एक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम है और इसे हर जगह मनाया जाता है। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सी.पी.डब्ल्यू.डी.), मुंबई-IV ने इस शुभ अवसर को भव्य तरीके से मनाया। सी.पी.डब्ल्यू.डी. मुंबई-IV के कार्यकारी अभियंता विक्रांत वर्मा ने बताया कि गृह कल्याण केंद्र स्कूल, सेक्टर-1, एंटोफिल, मुंबई के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया, जो बहुत ही शानदार और सभी को आकर्षित करने वाला था। मेरी शुभकामनाएं और आशीर्वाद सभी विद्यार्थियों के साथ हैं।” सी.पी.डब्ल्यू.डी. के वरिष्ठ सहायक अभियंता श्री अंसारी ने कहा, “जी.के.के. स्कूल के छोटे बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुत करते देखना मुझे अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव करा रहा है। स्वतंत्रता दिवस समारोह को इतनी बड़ी सफलता दिलाने के लिए सी.पी.डब्ल्यू.डी. के सभी कर्मचारियों को मेरा विशेष धन्यवाद और शुभकामनाएं।” सी पी.डब्ल्यू.डी. सेक्टर-7 के सहायक अभियंता श्री करीमुल्ला ने कहा, “इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह कुछ अलग था और जी.के.के. स्कूल के विद्यार्थियों के सुंदर नृत्य को देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। यह सी.पी.डब्ल्यू.डी. के लिए वास्तव में एक यादगार दिन रहेगा। राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण और निष्ठा के लिए मैं डॉ. महाराणा सर को विशेष धन्यवाद देता हूं।”सी.पी.डब्ल्यू.डी. के मुख्य अभियंता मनोज कुमार ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को शानदार सफलता दिलाने के लिए सभी को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!